24 जून 2024 - 05:00
नसरुल्लाह की चेतावनी, युद्ध थोपा गया तो पछतावे के अलावा कुछ नहीं मिलेगा + वीडियो

युद्ध मंत्रालय, हैफा तेल रिफाइनरी और उसके महत्वपूर्ण बिंदु, बेन गुरियन हवाई अड्डा, अशदोद और हैफा बंदरगाह, उपग्रहों के लिए विशेष सैन्य अड्डे और नक़ाब तथा जलील में मौजूद सैन्य अड्डे की वीडियो जारी करते हुए कहा है कि किसी भी संभावित जंग में यह सब हमारा आसान लक्ष्य होंगे।

लेबनान के सबसे प्रभावी राजनैतिक दल और लोकप्रिय प्रतिरोधी जनांदोलन हिज़्बुल्लाह के सेक्रेटरी जनरल सय्यद हसन नसरुल्लाह ने ज़ायोनी शासन की ओर से लेबनान के खिलाफ संभावित युद्ध की शुरुआत पर प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि हम सिर्फ इतना कहेंगे कि दुश्मन को पछतावे के अलावा कुछ हासिल नहीं होगा।

हिज़्बुल्लाह ने ज़ायोनी युद्ध मंत्रालय, हैफा तेल रिफाइनरी और उसके महत्वपूर्ण बिंदु, बेन गुरियन हवाई अड्डा, अशदोद और हैफा बंदरगाह, उपग्रहों के लिए विशेष सैन्य अड्डे और नक़ाब तथा जलील में मौजूद सैन्य अड्डे की वीडियो जारी करते हुए कहा है कि किसी भी संभावित जंग में यह सब हमारा आसान लक्ष्य होंगे।